प्रमोद दुबे ने भाजपा प्रभारी पुरंदेश्वरी को लिखा पत्र, निगम में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करने की मांग
रायपुर
नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने भाजपा प्रभारी डी.पुरंदेश्वरी को पत्र लिखा है। नगर निगम में मार्च के दूसरे सप्ताह में बजट पेश किया जाना है,बजट पूर्व आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में निगम की नीतिगत व विकास की योजनाओं को लेकर विपक्ष से भी सुझाव लिए जाते हैं। लेकिन रायपुर नगर निगम में अभी तक नेता प्रतिपक्ष चयन पार्षद दल के बीच से नहीं किया गया है। उन्होने पहले भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर अवगत करा चुके हैं कि 1 वर्ष 3 माह हो चुके हैं लेकिन अभी तक भाजपा ने अपना नेता प्रतिपक्ष निगम में नामांकित नहीं किया है। अंत: प्रदेश भाजपा प्रभारी होने के नाते आपसे सादर आग्रह है कि जल्द ही इस पर निर्णय लेते हुए निगम में नेता प्रतिपक्ष नामजद करें ताकि निगम के कामकाज में सुविधा हो सके। दलगत भावनाओं से परे वे यह सुझाव रख रहे हैं।

पाठको की राय